कुटीर उद्योग सामूहिक रूप से उन उद्योगों को कहते हैं जिनमें उत्पाद एवं सेवाओं का सृजन अपने घर में ही किया जाता है न कि किसी कारखाने में। कुटीर उद्योगों में कुशल कारीगरों द्वारा कम पूंजी एवं अधिक कुशलता से अपने हाथों के माध्यम से अपने घरों में वस्तुओं का निर्माण किया जाता है। भारत जैसे विकासशील देश के आर्थिक विकास में लघु उद्योगों की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। देश का औद्योगिक उत्पादन, निर्यात, रोज़गार और उद्यम संबंधी आधार सृजन में लिए उनके योगदान के आधार पर भारतीय अर्थव्यवस्था के महत्त्वपूर्ण खण्ड हैं। मोटे तौर पर ये उद्योग अर्थव्यवस्था के पारम्परिक अवस्था से प्रौद्योगिकीय अवस्था में पारगमन को प्रदर्शित करते हैं। उद्यम आधार के विस्तार के लिए लघु उद्योग महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लघु उद्योगों का विकास उद्योग के विस्तृत आधार का स्वामित्व प्राप्त करने, उद्यम का अपविस्तार और औद्योगिक क्षेत्र में पहल करने के लिए सरल और प्रभावी साधन प्रदान करता है।
लघु उद्योग खोलने के फायदे
• आप कम पूँजी निवेश करके भी लघु उद्योग की स्थापना कर सकते हैं |
• लघु उद्योग खोलने के लिए सरकार आपको प्रेरित करती है | और आपको सरकार का समर्थन हासिल होता है | आपके भविष्य के संवर्धन प्रक्रिया हेतु भी सरकार आपकी मदद करती है | जिससे अधिक से अधिक लोग प्रेरित हों सकें |
• वित्त सम्बन्धी समस्याओ के लिए भी फंड और सब्सिडी विद्यमान है |
• समग्र आर्थिक विकास हेतु घरेलू बाज़ार की मांग में वृद्धि |
• दुनिया के बाजारों में भारतीय उत्पाद की मांग बढ़ सकती है | इसलिए भारतीय उत्पादों का निर्यात संभावित है |
• लघु उद्योग स्थापित करने के लिए मशीने, कच्चा माल, मजदूर, सस्ते दरो पर उपलब्ध हों जाते हैं | क्योकि अधिकतर लघु उद्योग स्थानीय लोगो को लक्ष्य रखते हुए ही स्थापित किये जाते हैं |
See more:
http://goo.gl/b6p7bl
http://goo.gl/2KrF8G http://goo.gl/3857gN
http://goo.gl/gUfXbM
Contact us:
Niir Project Consultancy Services
106-E, Kamla Nagar, Near Spark Mall,
New Delhi-110007, India.
Email: npcs.ei@gmail.com, info@entrepreneurindia.co
Tel: +91-11-23843955, 23845654, 23845886, 8800733955
Mobile: +91-9811043595
Fax: +91-11-23845886
Website :